8 किलो गांजे के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
 Intoxicant

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

 

मैहर पुलिस ने अवैध गांजे का धंधा करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है | पुलिस ने 8 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है  | 

पुलिस को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग  अवैध मादक पदार्थ गांजे की बिक्री के लिए  खैरा की ओर  जा रहे हैं  | जिसके बाद पुलिस  टीम ने   घेराबंदी कर गांजा तस्करों को वाहन  समेत धरदबोचा  | गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को 8 किलो गांजा बरामद हुआ | जिसकी कीमत करीब 75 हजार रूपये बताई जा रही है।  पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया  |