विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
 National Science Day

बच्चों ने प्रैक्टिकल कर दिखाए विज्ञान के जादू

 

सिंगरौली  के नवजीवन बिहार हाई स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया |  इस दौरान बच्चों ने विज्ञान के जरिये होने वाले चमत्कारों से लोगों को रूबरू करवाया  | जिला विज्ञान अधिकारी  और उत्कृष्ट विद्यालय वैढन के प्राचार्य के मुख्य आतिथ्य में  विज्ञानं दिवस का आयोजन किया गया | इस दौरान छात्रों ने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए  | छात्रों द्वारा दिखाए गए  मॉडल की  खास बात यह रही कि बच्चों के कार्यक्रम उनकी विज्ञान पुस्तक की अवधारणाओं के आधार पर  तैयार किए गए थे | दाब की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए बच्चों ने गुब्बारे का उदहारण प्रस्तुत किया | जिसमे क्षेत्रफल और दबाव के संबंध को  समझाया गया | शिक्षिका  अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों ने अंधविश्वास पर चोट करता हुआ नाटक भी  प्रस्तुत किया |