ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन
 Defense committee

संदिग्ध ,अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें

 

 सिंगरौली के  वैढन मे  ग्राम  एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन  किया गया | इस दौरान समिति के लोगों से आसपास हो रही अवैध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही गई | 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर सी यस पी देवेस पाठक व थाना प्रभारी अरुन पांडे  की पस्थिति मे  ग्राम  एवं नगर सुरक्षा समिति सम्मेलन का आयोजन हुआ  | जिसमे मुख्य अतिथि  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर का ग्राम एवम नगर रक्षा समिति के अध्यक्ष भदौरिया द्वारा  स्वागत किया गया |  वहीअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर  ने सम्मेलन में कहा की  .| सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपने आस - पास आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए |  साथ ही  घटना  होने  से पूर्व स्थानीय थाना को सूचना देनी चाहिए  | ताकि अपराध में कमी आये | और वही अपराध होने से रोका जा सके  | सम्मेलन के दौरान कहा गया की  | पुलिस की कमी के कारण पुलिस हर जगह उपलब्ध नहीं हो सकती है  | इसलिए शासन के

निर्देशानुसार ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति का गठन किया गया है |  इस मौके पर  लोगों को फर्जी चिटफंड कंपनियों के झांसे में आने से बचने की भी सलाह दी गई  |