महिला दिवस पर महिला सफाईकर्मियों का सम्मान
 Scavengers

नगर को स्वच्छ बनाये रखने में अहम भूमिका निभाई

 

परासिया में भाजपा  ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर  महिला सफाई कर्मी का  सम्मान किया | और सफाईकर्मियों को सम्मान स्वरुप  साड़ियां उपहार में दीं  | 

महिला दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने महिला सफाई कर्मियों का सम्मान किया | इस दौरान भाजपा  नेताओं  ने कहा की  कोरोना काल के दौरान महिला सफाई कर्मियों ने एक योद्धा की तरह कार्य किया |  और शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बनाये रखी | हमेशा मुश्किल  घडी में महिलाओं ने समाज का साथ दिया |  इसलिए इनसे बढकर कोई और नहीं हो सकता |  उनकी वजह से ये  नगर स्वच्छ हैं |