निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी सडकों पर
 Banks strike

आम जनता परेशान ,लेनदेन प्रभावित हुआ

 

केन्द्र सरकार के  बैकिंग ,आर्थिक नीतियों , सार्वजनिक फील्ड के बैंकों के निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंकों की 2 दिवसीय हड़ताल

 रही |  जिले मे पूरी तरह से  बैंक बन्द रहे | जिसके चलते  आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा | 

सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंको की हड़ताल लगातार जारी रही |  जिसमे बैंको के कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए | 

 सरकार के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियन का गुस्सा जमकर फूटा  | इस मौके पर  बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की और अच्छे दिन नहीं चाहिए " के भी नारे लगाए  | ग्रामीण , कस्बे से लेकर शहर तक के सभी सरकारी बैंक की हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा  |  बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल से तकरीबन 300 करोड़ से अधिक के लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है  |