नक्सलवादियों ने जवानों की बस को उड़ाया
 Naxalite

तीन जवान और एक वहां चालक हुए शहीद

 

नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया और विस्फोट कर जवानों की बस को  उड़ा दिया गया | इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए और कई जख्मी हुए हैं  | सुरक्षा बालों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है | 

नारायणपुर के जंगलों से  नक्सल विरोधी अभियान के पश्चात् डीआरजी बल जिला मुख्यालय नारायणपुर वापस लौट रहा था  |  उसी  वक्त एक आई ई डी

विस्फोट  से इस बस को नक्सलियों ने निशाना बनाया |   जिसमे वाहन चालक सहित 04  जवान शहीद हो गये  | इस घटना में अन्य  2 जवान गंभीर रूप से घायल  हुए हैं  | 12 अन्य जवानों को चोटें लगी हैं  | घटनास्थल  पर  अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भेजी गई है एवं घायल जवानों को उपचार हेतु भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया  |