दो बसों के बीच जोरदार टक्कर
 ACCIDENT

कई यात्री घायल , कुछ गंभीर

 

सतना में दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई |  इस घटना में कई  यात्री घायल हो गए |  दस यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है  | 

माधवगढ़ में दो बसों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई  | जिसमें  सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं  |  कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है  | जिनका इलाज किया जा रहा है | बताया जा रहा है की  एक बस रीवा से ग्वालियर की ओर जा रही थी | तभी दूसरी बस से उसकी टक्कर हो गई  | दोनों बसों की आमने सामने की टक्कर से यात्रिओं के साथ बस को काफी नुक्सान हुआ है  |  गौरतलब है की माधवगढ़ के पास सडकों की हालत भी सही नहीं है  |  जिस  वजह से अब तक कई हादसे हो चुके हैं |  लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर कोई  ध्यान नहीं  है |