कोरोना टीकाकरण को लेकर भाजपा का अभियान
 Covid Vaccination

बुजुर्गों को लगवाए टीके , अफवाहों पर ना दें ध्यान

 

कोरोना टीकाकरण  को लेकर सिंगरौली  मे भारतीय जनता पार्टी ने एक सराहनीय अभियान शुरू किया है  | जिसमे कार्यकर्ता लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं |  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साठ साल से ऊपर वालों को रेजिस्ट्रेशन कराने भी मदद की  | 

कोरोना संक्रमण से बचाव और कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सिंगरौली में भाजपा ने  कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया  | इस दौरान लोगों को बताया गया की | कोरोना वैक्सीन  सुरक्षित और असरकारी है | लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीर्षकांत देव सिंह  के नेतृत्व में पूरे जिले में अभियान के तहत  जागरूकता फैलाई जा रही है |  इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने 60 साल व उसके ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में भी मदद की  | साथ ही कई बुजुर्गों को अस्पताल लाकर वैक्सीन भी लगवाया |