दुश्मनी में महिला पर पेचकस से किया वार
 Woman blows

पुलिस ने हमला करने वाले को पकड़ा

 

रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर  महिला के पेट में पेचकस से वार किया  | पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है  |  इस तरह की घटनाएं ये बताती हैं कि अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं हैं |   

    मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार महिलाओं की सुरक्षा लिए बड़े बड़े दावे  कर रही है |  वही महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं |   पुलिस की लापरवाही  के चलते  चांदामेटा थाने के बड़कुई में बीच सड़क पर  एक और घटना घटित हो गई  |  जहाँ बहस बाजी के चलते  एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर महिला  पर  पेचकस से वार किया और पेचकस पेट मे मारकर भाग निकला |   पुलिस ने घेराबंदी  कर आरोपी को हिरासत में लिया और इस घटना की जांच  शुरू की |  बताया जा रहा है आरोपी और पीड़िता के परिवार के लड़का लड़की भाग कर विवाह किया था | इसी दुश्मनी के चलते उस व्यक्ति ने महिला को पेचकस   मारा |