फिर उठी विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग
 Vindhyapradesh maag

विंध्य प्रदेश को लेकर जन अस्मिता यात्रा

 

विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है |  सिंगरौली में  पूर्व विधायक लक्ष्मण  तिवारी ने अपने समर्थको के साथ जन अस्मिता यात्रा निकाली | और पृथक विंध्य प्रदेश की मांग की  | 

सिंगरौली में  जन अस्मिता यात्रा निकालकर  पूर्व विधायक ने केन्द्र सरकार और  राज्य सरकार से विन्ध प्रदेश बनाये जाने की मांग की | लक्षमण तिवारी ने कहा की  छोटे  छोटे  राज्य बन जाने पर उस क्षेत्र  का विकास होता है  | उन्होंने इसके लिए  तेलन्गाना , उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़  और  झारखंड का उदाहरण दिया  | उन्होंने कहा की सिंगरौली जिले से बहुत बड़ा राजस्व प्रदेश को मिल रहा है |  लेकिन यहाँ बेरोजगारी चरम पर है   | यहाँ के लोगों के निवासियो को 70 प्रतिशत रोजगार चाहिये |  जो नहीं मिल रहा है | लक्ष्मण तिवारी ने कहा की विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रीवा थी  | रीवा सेन्टर मे है इसी लिये विन्ध्य प्रदेश की राजधानी रीवा को फिर से बनाया जाना चाहिए |