रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या
 Military killing

जमीन विवाद के चलते की गई हत्या

 

सतना में जमीन विवाद के चलते एक  रिटायर फौजी की गोली मार कर  हत्या कर दी गई  | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है | 

अमरपाटन थाना के त्योंधरी गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई | मृतक पंचराज सिंह 1 साल पूर्व ही सेना से रिटायर होकर गांव लौटे थे  | जमीन को लेकर चचेरे भाई संतोष सिंह से उनका  विवाद चल रहा था  | बताया जा रहा है कि पंचराज  सिंह  अपना खेत देखने गए थे | तभी  घर लौटते वक़्त  खटखरी गांव के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी |  जिससे उनकी मौत हो गई |   घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  |