पुलिस और व्यापारियों के बीच हुई झड़प
 Police marketing dispute

लॉकडाउन के दौरान सब्जी बेचने पर विवाद

 

 सिंगरौली में  जियावन देवसर के बाजार में पुलिस और व्यापारियों  के बीच संघर्ष हुआ  |  टोटल लॉक डाउन और प्रतिबंध के बावजूद   मुख्य बाजार में सुबह सब्जी, फल और अन्य दुकाने खुली रहती हैं |  जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाई की | इसी दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई  | 

बताया जा रहा है की   लॉक डाउन के बीच  सुबह 10 बजे जियावन थाने की पुलिस टीम ने दुकानों को बंद कराना चालू किया | इसी बीच सब्जी विक्रेता के साथ  पुलिस ने गाली गलौच शुरू कर दी  | जिसके बाद व्यापारी  और उसके परिजनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया  | और पुलिस वालों पर हमला कर दिया | हमला होते देख पुलिसवाले वहां से भाग खड़े हुए  |  उसके बाद सूचना पर तहसीलदार, पटवारी, और पुलिस टीम वहाँ फिर पहुँची | व्यापारी  और उसके परिजनों के साथ मारपीट की|  जिसके बाद पूरे बाजार में तनाव की स्थिति बन गई |  इस कार्यवाई को लेकर  कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह ने इसे गलत बताते हुए कहा की | जब भाजपा के लोग प्रदर्शन करते हैं तब प्रशासन कोरोना नियमों की दुहाई नहीं देता | प्रशासन पक्षपात कर रहा है  |