भाजपा के प्रदर्शन पर विपक्षी पार्टी का हमला
 Ruckus on display

कोरोना नियमों के उलंघन का लगाया आरोप

 

बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी  के सत्ता में आने पर भाजपा नेताओं के ऊपर हो रहे हमले और  हत्याओं के विरोध में सिंगरौली

में  भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया |  जिसे  लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे कोरोना गाइडलाइन का उलंघन बताया | बंगाल में भाजपा पर हो रहे हमले को लेकर सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया | जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल , सांसद रीती पाठक सहित सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |  भाजपा के इस सांकेतिक प्रदर्शन पर विपक्षी पार्टी के नेताओं कांग्रेस और  आम आदमी पार्टी  ने इसे सत्ता पक्ष द्वारा कोरोनागाईड लाइन का उलंघन बताया |   विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया की  भाजपा के नेताओं ने सरेआम प्रदर्शन करके कोरोना नियमों की धज्जियां  उड़ाई  है | इसलिए जिला प्रशासन को इन नेताओं के ऊपर  कार्यवाही करनी चाहिए. |