आप बाँट रहा है मास्क,सेनेटाइजर और खाना
 Common man help

गरीब बस्तियों में लोगों की मदद के लिए आप

 

कोरोना संक्रमण काल में सिंगरौली की गरीब बस्तियों के लोगों आम आदमी पार्टी मदद कर रही है | जरूरतमंद लोगों को मास्क ,सेनेटाइजर के अलावा भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है | 

सिंगरौली जिले में आम आदमी पार्टी द्वारा कोविड-संक्रमण को देखते हु जरूरतमंद लोगों को मास्क सैनिटाइजर  ,भोजन एवं राशन वितरित कराया जा

रहा है  | आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल अपने दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार गरीब बस्तियों में जाकर हर

जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री का वितरण कर रही हैं  | आप की टीम ने जयंत निगाही की गरीब बस्तियों  में जाकर  जरूरतमंद लोगों को स्वादिष्ट

भोजन का वितरण किया  | आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने बताया  कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों एवं जरूरतमंद

व्यक्तियों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर  आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे हैं  |