कमलनाथ के बयान पर सियासी बवाल
 kamalnath

कमलनाथ ने कहा भारत महान नहीं बदनाम

मैहर माँ शारदा मंदिर पहुंचे थे कमलनाथ..

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने बयानों को लेकर खासा चर्चा में हैं  | पहले तो हनीट्रैप की पैनड्राइव ने मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चे गर्म किये  | ये किस्सा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था  | की कमलनाथ ने एक और बेतुका बयान दे डाला  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कह रहे हैं की मेरा भारत महान नहीं बदनाम हैं  | 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मैहर दौरे पर पहुंचे तो पत्रकारों से बात करते हुए  | मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोल रहे थे कमलनाथ ने कहा मैं सच्चाई की बात करूँ तो ये मुझ पर fir लॉन्च करते हैं  |  वे सफाई दे रहे थे की मैंने नहीं कहा था की कोविड का नाम इंडियन कोविड  हैं  |  ये तो पूरा देश कह रहा हैं  |  पूर्व CM कमलनाथ की यह पत्रकारवार्ता सर्किट हाउस में चल रही थी   | कमलनाथ सरकार को घेरने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे थे  | कमलनाथ बोले डेढ़ लाख लाख लाशें श्मशान पहुंची है  | जिसमे 80 प्रतिशत मौतें कोरोना के कारण हुई है |   लेकिन प्रदेश में आम जनता को दिखाई देने वाले सरकारी आंकड़े झूठे है  | उन्होंने ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि प्रदेश इन दिनों कोविड माफिया चला जा रहा  |  अस्पतालों में बेड से लेकर दवाओं तक कई गुना पैसे वसूले जा रहे है |  कमलनाथ इतने पर भी नहीं रूके सीएम शिवराज को बॉम्बे जाने की सलहा भी दे डाली कहा |  वे एक्टिंग अच्छी कर लेते है  | इससे मध्य प्रदेश का नाम रोशन होगा |  इसके बाद वे केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि मोदी जी ने भारतको बदनाम कर दिए है |  इसलिए भारतीयों पर पूरे विश्व ने आने जानें पर रोक लगा दी गई है |  विदेशों में भारतीयों की ऐसी छवि बन गई है कि टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है   | पहले आप सुनिए क्या कह रहे हैं कमलनाथ  | 

कमलनाथ के बयांन  | भारत महान नही बदनाम देश कहे जाने पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलट वार किया और कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  सड़कछाप नेता जैसा व्यवहार कर रहें है   | कांग्रेस इंदिरा गांधी और नेहरू की कांग्रेस नही अब ये चीन और मुस्लिम कट्टर पंथियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है  |  शहीदों को क्या मुँह दिखाएंगे कांग्रेसी  | शर्मा ने एक ट्वीट भी किया हैं जिसमे लिखा हैं  कमलनाथ के बयान के पीछे चीन द्वारा कांग्रेस को फंडिंग की बू आ रही है | 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया हैं  | पहले तो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा जल छिड़क कर मैहर के सर्किट हाउस को  |  शुद्ध किया और कमलनाथ को सद्दुद्धि देने के लिए माँ शारदा से भी प्रार्थना की  |  साथ ही  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किये जाने की मांग भी की |  मैहर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनुपम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष

सत्यभान सिंह पटेल, संतोष सोनी, ने सौंपा शिकायती पत्र।