सोशल मीडिया पर मित्रो से किया आग्रह
जालसाज़ों ने कलेक्टर की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं | इतना ही नहीं वो कलेक्टर के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पैसे भी मांग रहे हैं | अब कलेक्टर ने इसकी शिकायत साइबर क्राईम से की हैं |
कई फेसबुक आईडी हैक होने के मामले सामने आ चुके हैं | जालसाज किसी नई किसी तरीके से | आये दिन साइबर फ्रॉड करते हैं | इसमें ये जालसाज पारंगत हो चुके हैं | इस बार इन जालसाजों ने सागर कलेक्टर दीपक सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर ली हैं | ये जालसाज फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं और पैसे मान रहे हैं | सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि किसी शरारती व्यक्ति द्वारा उनकी व्यक्तिगत फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है | कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसा कोई व्यक्ति की यदि किसी के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट या पैसे की मांग करता है तो उसको तत्काल ब्लॉक कर दें | जालसाज की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है | उस पर कार्रवाई की जायगी |