सिंधिया :मैं हमेशा से अवैध उत्खनन का विरोधी हूँ
 Jyotiraditya Scindia

शिवराज सिंह ही  मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया है

 

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे  | जहाँ उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा की अवैध उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी | मुख्यमंत्री बदलने को लेकर उन्होंने कहा की शिवराज सिंह अच्छा कार्य कर रहे हैं  | वे ही मध्यप्रदेश के मुखिया रहेंगे |  

ज्योतिरादित्य  सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ उनका झंडा बुलंद था और बुलंद रहेगा  | मुरैना में प्रशासन पर माफिया के हमले पर सिंधिया ने कहा कि इसमें जांच के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी  |  अगर  जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी वे बात करेंगे  | इस दौरान  सिंधिया ने तीसरी वेव के खतरे से निपटने के लिए लोगों और राजीतिक दलों से एक साथ मिलकर लड़ने की अपील की है  |  सिंधिया ने कहा कि मेरी सीएम साहब के कोरोना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है |  दूसरे वेव पर काबू पा लिया गया है  |  लेकिन जंग अभी भी जारी है |  इसका हल टीकाकरण ही है |  सिंधिया ने  अपनी तरफ से ग्वालियर-चम्बल के सभी जिलों के लिए 6 एम्बुलेंस देने की बात कही  | नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उन्होंने कहा की  शिवराज सिंह  मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया  है, |  16 महीनों में बहुत अच्छा काम किया है, |  नेतृत्व परिवर्तन की बात कहां से चल रही है  पता नही है-भाजपा में शामिल हुए जतिन प्रसाद को लेकर उन्होंने कहा की |  हमने साथ मे काम किया है  | राजनीतिक सम्बन्ध भी दोबारा से जुड़ गया है |