जनसहयोग से मैहर सिविल अस्पताल हुआ आत्मनिर्भर
 covid ward

ऑक्सीजन प्लांट ,बच्चों के लिए कोविड वार्ड की व्यवस्था

 

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए  मैहर के  सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और बच्चों के लिए कोविड वार्ड की व्यवस्था जनसहयोग से  की गई | जिसका उद्घाटन  प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल और मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया  | 

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के आवाहन पर जन सहयोग से सिविल अस्पताल मैहर में स्थापित आक्सीजन प्लांट और  बच्चो के लिए कोविड वार्ड  आम जन हेतु समर्पित किया गया |  जिसका विधिवत  उद्घाटन  हुआ |  सतना  जिला अस्पताल मे आक्सीजन प्लांट अब तक नहीं लगाया गया

|  लेकिन विधायक नारायण त्रिपाठी  ने आम जन के सहयोग से  मैहर सिविल अस्पताल को अत्मनिर्भर बना दिया |  इसके लिए  हर वर्ग के लोगों ,व्यापारियों  , और  समाजसेवियों  ने सहायता  की  |   बच्चो के कोविड वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट के लिए  लगभग 1 करोड़ की राशि लोगों ने रोगी कल्याण समिति मे दान दी  | कोविड वार्ड में  बच्चो के लिए सुन्दर खिलोने और उनके मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराये गए हैं  |