शिवराज पत्नी के साथ पहुंचे हनुवंतिया
शिवराज पत्नी के साथ पहुंचे हनुवंतिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ खण्डवा जिले में नव-विकसित जल-पर्यटन क्षेत्र हनुवंतिया पहुँचे। श्री चौहान ने यहाँ 12 फरवरी से चल रहे जल-महोत्सव के दौरान हो रही गतिविधियों को देखा।मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाई गई मोटरबोट पर प्राकृतिक और जल सौन्दर्य को देखा। निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव भी साथ थे।जल-महोत्सव में 21 फरवरी तक हनुवंतिया में जल-थल-नभ की विभिन्न रोमांचकारी गतिविधियाँ आयोजित हो रही हैं। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में सैलानी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हनुवंतिया में पहुँचे पर्यटकों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान बाद में मोटरबोट से हनुवंतिया के टापू भी गये।इंदौर संभाग के कमिश्‍नर संजय दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे।