ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का एक्शन अवतार
 Pradhuman Singh Tomar

बिजली वालों की बत्ती गुल कर रहे हैं प्रद्युम्न सिंह

 

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर इस समय एक्शन में हैं बीती देर रात तक उन्होंने भिंड में बिजली विभाग के दफ्तरों का औचक निरिक्षण कर बिजली वालों की बत्ती गुल कर दी और ठीक से काम नहीं करने पर सजा भुगतने के लिए तैयार रहने की नसीहत भी दी  ...

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  एक्शन में हैं  | उनके एक्शन अवतार में आपने देखा ही था कि मंत्री जी कैसे कर्मचारी अधिकारीयों को आइना दिखाने के लिए बिजली के खम्बे पर चढ़ गए  | ग्वालियर से मंत्री जी भिंड पहुँच गए  |  वहां उन्होंने 132 केबी सब स्टेशन आईटीआई  का  निरीक्षण किया और वहां तैनात

कर्मचारियों से  बात की  और बिजली में गड़बड़ी होने की वजह को समझा  |  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने भिंड जिले की गलियों में घूमकर जनता से बात कर जाना की  विद्युत  व्यवस्था  कैसी है  | इसके बाद  ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर  ने मेहगांव  पहुंचकर  | 220 केबी सब स्टेशन और 132 केबी सब स्टेशन का   औचक निरीक्षण किया  | ट्रिपिंग की परेशानी की समस्या का रियलटी चैक करने निकले ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने  विधुत सब स्टेशन पर  विधुत लोड चैक किया और कर्मचारियों से वेतनमान को लेकर बातचीत  की  | 

ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह देर रात विधुत व्यवस्था का रियलिटी चेक करने के लिए विधुत सब स्टेशन गोहद  पहुंचे  |  ऊर्जा मंत्री  ने यहाँ भी ट्रिपिंग का रियलिटी चैक किया और कहा गड़बड़ी मिलने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा  |