200 केंद्रों पर चलेगा महावैक्सीनेशन अभियान
 vaccine campaign

21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

 

 सिंगरौली जिले के 200 केंद्रों पर 21 जून को 21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है  | यह वैक्सीन  अभियान चुनाव की तरह

मनाया जाएगा |  इस दौरान देखा गया है की ग्रामीण और युवाओं में वैक्सीन को लेकर काफी उत्साह है  | 

सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने वैक्सीनेशन महाभियान को लेकर चर्चा करते हुए कहा की  |  जिले में 21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन महा अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 21 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है  |   यह अभियान तभी  संभव होगा जब  मीडिया, जनप्रतिनिधियों , सामाजिक संस्थाओं व जागरूक लोगों का सामूहिक सहयोग मिलेगा  | कलेक्टर  मीना के अनुसार सभी केंद्रों पर मोबलाइजर , वार्ड प्रभारी, आंगनबाड़ी , आशा कार्यकर्ता , सामाजिक  और  गैर सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाएं  | उन्होंने बताया की  18 वर्ष से ऊपर की आबादी तकरीबन 8 लाख है  |  जिन्हें आगामी सितम्बर माह तक अभियान चलाकर बैक्सीन लगाया जाएगा  |  लोग अपनी सुरक्षा के मद्देनजर वैक्सीनेशन कराने तैयार हो रहे हैं  |  गौरतलब है की कई देश हैं जहाँ सौ प्रतिशत वैक्सीन लगने के बाद वहां पाबंदियां हटा दी गई हैं  |