स्वयं करते हैं फसल की बोवनी की शुरुवात
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा में ट्रैक्टर चलाकर स्वयं के खेतों में खरीफ की फसलों की बोवनी शुरू की | इस दौरान उन्होंने कहा की वे स्वयं किसान है | इसलिए बोवनी की शुरुवात अपने खेतो में वे खुद ही करते हैं |
एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर खरीफ फसलों की बोवनी की शुरुवात की | कमल पटेल स्वयं किसान हैं | और वे हर साल बोवनी की शुरुवात अपने खेतों में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर करते हैं | इस दौरान उन्होंने अपने खेतों में उड़द , अरहर , मक्का की बोवनी की कमल पटेल बोवनी के साथ फसल कटाई की शुरुवात भी खुद करते हैं | गौरतलब है की कमल पटेल ने किसानो के हित में कई फैसले लिए हैं | उनका मानना है की कृषि लाभ का धंधा होना चाहिए | और सभी किसानो को उनकी मेहनत का सही दाम मिलना चाहिए |