मंत्री ओपीएस भदौरिया धमकाने को लेकर फिर विवादों में
 OPS Bhadauria

आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर कहा नई भर्ती कर देंगे

 

राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एक बार फिर विवादों में हैं... इस बार  भदौरिया ने अपनी समस्याएं बताने आई आशा कार्यकर्ताओं को धमका डाला...  और कहा नई भर्ती कर देंगे  | 

राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया अब तक  प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाने को लेकर विवादों में थे |  लेकिन उन्होंने अब आशा कार्यकर्ताओं को भी  धमका डाला  |  दरअसल सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने और पिछले वेतन का भुगतान समेत अपनी मांगों को लेकर बीते एक जून से आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी थी  | तभी ओपीएस भदौरिया ने आशा कार्यकर्ताओं से कहा की उनको कोई काम वाम तो है नहीं  |  सिर्फ  नेतागिरी कर  रही है |  जब आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग रखी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा वे दूसरी भर्ती कर लेंगे |  अब समस्या लेकर जनता मंत्री के पास नहीं जायेगी  तो कहाँ जाएगी  | लेकिन समस्या दूर करने के बजाय धमकाना कहाँ तक उचित है | इसका जवाब तो मंत्री ओपीएस भदौरिया  दे सकते हैं  |