साथ फेरे लेने के बाद दूल्हा पहुंचा जेल
 rape case

प्रेमिका की शिकायत पर बलात्कार का केस

 

रीवा से  एक अनोखा मामला सामने आया है |  जहां एक दूल्हे को शादी की  रात थाने के लॉकअप में गुजारनी पड़ी  |   शादी  के समय दूल्हे  की प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की |   शादी का झांसा देकर उसके साथ  अवैध संबंध बनाये गए  | और बाद  में लडके ने दूसरी  शादी कर ली | जिसके बाद पुलिस की टीम ने बारात वापसी के साथ ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया, | 

रात में युवक दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था | . और दूसरी ओर दूल्हे की प्रेमिका थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा रही थी | जिसके बाद  सुबह दुल्हन लेकर घर पहुंचे दूल्हे अंशुल पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  और दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया |  दरसअल युवती ने अंशुल पटेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई की  | अंशुल पटेल और उसके  बीच कई सालों से जान पहचान थी |  और  अंशुल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाए  | बाद में युवक की परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी  | शनिवार को युवक की शादी भी हो गई |  जिस पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई |   जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर   जेल भेज  दिया |