पुल निर्माण में देरी के चलते परेशान ग्रामीण
 bridge construction

कच्चा मार्ग बना लोगों के लिए मुसीबत

 

छिन्दवाड़ा के  तामिया जनपद में पुल निर्माण का कार्य अब तक  पूरा नहीं किया गया  |  जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |  वहीँ ठेकेदार के बनाये गए  कच्चे डायवर्शन मार्ग  पर  आये दिन दुर्घटनाये हो रही  हैं   | 

 तामिया जनपद के अंतर्गत ख़िरेठीमाल ग्राम पंचायत के समीप बड़े समय से पुलिया का निर्माण हो रहा है  |  लेकिन ग्रामीणों  के आवागमन  के लिए कोई व्यवस्थित डायवर्शन मार्ग नहीं बनाया गया  | जिसके चलते इस मार्ग पर आये दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है  | यहाँ से गुजरने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है |  पर इन सब हालातो के बावजूद न तो ठेकेदार और न ही शासन इस पर कोई ध्यान दे रहा है  |  जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष है  |