विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार को घेरा
  Narayan Tripathi

रैगाव उपचुनाव का परिणाम हो सकता है पार्टी के खिलाफ

 

अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक नाराणय त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की  | अगर विंध्य क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सही नहीं हुई तो  | रैगांव में आने वाले चुनाव के परिणाम बीजेपी के खिलाफ हो सकते हैं  | 

विंध्य  प्रदेश की मांग को लेकर मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी पहले ही पार्टी लाइन के खिलाफ हो चुके है  | वहीँ उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान  देते हुए कहा की  |  विंध्य प्रदेश में बिजली की किल्लत बनी हुई है  | लेकिन व्यापारियों और किसानो के बिजली के बिल लाखों में दिए जा रहे हैं  |   जिसके चलते आमजन और  किसान परेशान हो रहा है | उन्होंने कहा अगर सरकार नहीं चेती तो बिजली  बिल के भुगतान पर रोक लगाई जायेगी  | नारायण त्रिपाठी ने अपनी  ही सरकार के  रवैये के खिलाफ बयान देते हुए कहा की  | अगर किसानो और आमजन की समस्याएं नहीं सुनी गई तो रैगांव में उपचुनाव के नतीजे पार्टी के खिलाफ आ सकते हैं  |  वहीँ अपने सतना दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था की  | क्षेत्र में बिजली की कोई समस्या नहीं है  |