भाजपा जिला कार्यकारिणी 3 महामंत्री नियुक्त
 BJP formation

8 उपाध्यक्ष ,8 जिला मंत्री,1 कोषाध्यक्ष नियुक्त

64 कार्यकारिणी सदस्य में 15 विशेष सदस्य 

 

 सिंगरौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की जम्बो कार्यकारिणी घोषित हुई  |  जिनमें आठ उपाध्यक्ष , तीन महामंत्री ,  8  जिला मंत्री ,  एक कोषाध्यक्ष

बनाए गए हैं |  इसके साथ  ही 64 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं  | जिनमे  15 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है  | 

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने  कार्यकारिणी घोषित की |  जिसमे उन्होंने बताया की  जिला कार्यकारिणी में  नए युवा चेहरे लाए गये हैं  

| कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं |  वह संगठन और  समाज के बीच में बेहतर कार्य करेंगे  |  जिला कार्यकारणी में  महामंत्री के रूप में राजकुमार दुबे ,दिलीप शाह , लाल पति साकेत को जगह दी गई है  | वहीँ  पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौबे ,  पूनम गुप्ता , अरविंद तिवारी , द्रोपदी सिंह , प्रवेंद्र धर द्विवेदी ,  बबीता जैन को जिला मंत्री के रूप में बनाया गया है  | जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी  हरिदास गुप्ता को दी गई  है  |   साथ ही इस कार्यकारिणी में महिलाओं को भी 30  परसेंट भागीदारी दी गई है  |  इसके अलावा 64 64 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं  | 

कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर नजर आ रही है  | इस मौके पर सांसद रीति पाठक सहित कई विधायक और आमजन मौजूद रहे |