मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बेतुका बयान
 Bisahulal Singh

बीजेपी नेताओं की तुलना महाकाल से की

 

मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह की चर्चा उनके काम से कम और उटपटांग बोलने से ज्यादा होती है |  इस बार बिसाहूलाल सिंह ने बीजेपी नेता उच्च शिक्षा  मंत्री मोहन यादव  की तुलना भगवान् महाकाल से कर दी है | बिसाहूलाल सिंह  का कहना है  इन  नेताओं के दर्शन कर लो तो भगवन महाकाल के दर्शन हो जायेंगे  |  

मंत्री  बिसाहुलाल सिंह  ने भगवान्  बाबा महाकाल  को लेकर एक घटिया बयान दिया और  मंत्री मोहन यादव  की तुलना भगवान् महाकाल से कर दी | बिसाहूलाल इससे पहले भी  उटपटांग बोलने के कारन चर्चाओं में रहे हैं | निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए बिसाहूलाल सिंह ने कहा मेरे पास लोग उज्जैन जाने के लिए गाडी मांगने आते हैं  | आज उज्जैन के विधायक उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव यहाँ हैं इनके दर्शन कर लो तो महाकाल के दर्शन हो जायेंगे |  हिन्दू संगठनों ने बिसाहूलाल सिंह के इस बयान पर ऐतराज जताया है  |