आरोपी ने दांत से काटा सहायक निरीक्षक का कान
 ear clipped

विवाद शांत कराने पहुंचे थे सहायक पुलिस निरीक्षक

 

सिंगरौली में कुछ आदिवासी समाज के लोगों के बीच विवाद शांत कराने पहुंचे सहायक पुलिस निरीक्षक का  कान एक व्यक्ति ने  दांत से काट लिया  | जिसके चलते उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | वहीं आरोपी ने बताया की उसको भूत प्रेत आते हैं |  इसलिए उसने ऐसा किया  | मामला  सरई थाने के  तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत तिन गुड़ी गांव का है  |  पुलिस   चौकी से 200 मीटर दूर किराने की दुकान के सामने कुछ आदिवासी लोग आपस में विवाद कर रहे थे  |  जिसकी सूचना पर सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ वहाँ पहुँचे |  और उन लोगों को शांत कराने लगे  |  तभी उनमे से देवधरम सिंह नाम का व्यक्ति  जमीन पर लेट गया  | और जब सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा उसे उठाने लगे तो  उसने सहायक पुलिस निरीक्षक का दाहिना कान  अपने दांतों से काट दिया  |  जिससे उन के कान की नसें कट गई |  और अत्यधिक खून बहने लगा |   तभी देवधरम सिंह वहाँ से उठा और भागते हुए एक कुएं में कूद गया  |  पुलिस ने उसे कुएं से निकाल कर सरई अस्पताल में भर्ती कराया | और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया |  फिलहाल सहायक पुलिस निरीक्षक इंद्राज मिश्रा की हालत गंभीर होने से उन्हें उचित उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है  | वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे भूत प्रेत आते हैं  | और भूत प्रेत ने ही उसे कच्चा मांस खाने को कहा था  | इसलिए उसने ऐसा काम किया |