विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर 40 दिवसीय अस्मिता यात्रा
 Laxman Tiwari

विंध्य क्षेत्र में अनदेखी ,बेरोजगारी के चलते भटक रहे युवा

 

सिंगरौली में  पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी  ने पृथक विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर चालीस दिवसीय अस्मिता यात्रा निकाली है | लक्ष्मण तिवारी  ने कहा कि विंध्य प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं है | विंध्य प्रदेश की अनदेखी के चलते युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर हैं  | 

विंध्य प्रदेश बनाने की मांग समय समय पर उठती रही है  |  मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी सहित विंध्य क्षेत्र कई बड़े नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर विंध्य प्रदेश की मांग रख चुके  हैं  | पूर्व विधायक लक्षण तिवारी ने एक बार फिर विंध्य प्रदेश बनाये जाने की मांग की  |  लक्षमण तिवारी ने कहा की विंध्य क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की जा रही है | लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री निवास तिवारी  ने पृथक विन्ध्य प्रदेश के लिए विधानसभा से प्रस्ताव पास कराया था  | लेकिन दुर्भाग्य है इसके बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया  | उन्होंने कहा सिंगरौली में कई कारखाने और रोजगार के स्रोत है |  लेकिन नेताओं की इच्छा शक्ति नहीं होने के चलते यहाँ के  युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है | पूरे विंध्य क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं |  सिंगरौली जिले के  राजस्व की वजह से पूरे प्रदेश का एक तिहाई खर्च चल रहा है  | उन्होंने कहा  विन्ध्य प्रदेश जैसे ही बनेगा इंदौर की तर्ज पर सिंगरौली को आर्थिक राजधानी के रूप में बनाया जाएगा  | इसके लिए  40 दिवसीय जन अस्मिता यात्रा निकाली गई है | विंध्य को विकास की ओर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है |