पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध
 congress memorandum

कांग्रेस ने जताया विरोध किया प्रदर्शन

 

पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ सिंगरौली जिले में कांग्रेस ने नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया  | साथ में बिजली की समस्या का मुद्दा भी उठाया |  कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने पुरे शहर में रैली निकली और राजयपाल के नाम कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौपा | 

सिंगरौरी जिले के शहर जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने   | देश व प्रदेश में पेट्रोल डीजल, एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों व बिजली की समस्या को लेकर वैढन शहर में रैली निकल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और  प्रदेश के  राज्यपाल के नाम कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा  |   इस दौरान कांग्रेस प्रदेश के पूर्व मंत्री वंश मणि वर्मा  | कांग्रेस सेवा दल के रूपेश चंद्र पांडे  |   प्रवीण सिंह चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे  | कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि | केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सरकार के द्वारा भारी भरकम टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं | . जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बेहद परेशान है | कोरोना से जिले का गरीब तबका वैसे भी परेशान था |  लेकिन सरकार के द्वारा महंगाई के चलते अब लोगों को 2 जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है क्योंकि जिले में बेरोजगारी का आलम यह है कि क्षेत्र का युवा बेहद परेशान है |  साथ ही डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से खेती किसानी में लगने वाले सामान भी महंगे हो गए हैं  | अब तो मोदी सरकार का नारा देने वाले लोग भी इस महंगाई से परेशान हैं |  कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी अगर आने वाले वक्त में सरकार ने महंगाई कम नहीं की तो एक बार फिर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी   |