सचिव संघ ,जनपद कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन
 unique performance

अर्धनग्न होकर की नारेबाजी , हड़ताल जारी रहेगी

 

छिंदवाड़ा में अपनी मांगों को लेकर जनपद के समस्त कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया  और जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों  का कहना  है जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा  | 

छिन्दवाड़ा के परासिया में समस्त सचिव संघ व जनपद समेत कर्मचारियों ने सँयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया  | कर्मचारियों ने कपडे उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की  इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती  | तब तक हड़ताल जारी रहेगी |  गौरतलब है सचिव संघ सहित जनपद के कर्मचारी कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं | और प्रदर्शन कर रहे हैं  |