भाजपा ने सिंधिया को खरीदने में 500 करोड़ खर्च किये
 Jaivardhan Singh

अब वो पैसा सरकार आम जनता से वसूल करने में लगी है

 

राजगढ़ में एक सभा को  सम्बोधित  करते हुए   पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार और  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट पर निशाना साधा और कहा की | जिस भाजपा ने सिंधिया जी को खरीदने में 500 करोड़ खर्च किये, अब वो पैसा आम जनता से वसूला जा रहा है  | 

पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  |  भाजपा सरकार सिंधिया को खरीदने  में लगाए पैसे जनता से वसूल रही है  | भाजपा ने सिंधिया को खरीदने में 500 करोड़ खर्च किये थे | अब उस पैसे को भाजपा की सरकार जनता  से बढे हुए बिजली के बिल से वसूल रही है  | इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सबको मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है  |  इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और सिंधिया गुट पर कई आरोप लगाए  |