सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीण नाराज
 bad road condition

कच्चा रास्ता बना दलदल , आये दिन होते हैं हादसे 

 

परासिया जनपद  में सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीण नाराज है  | बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है | यहाँ आये दिन हादसे होते रहते हैं  | 

परासिया के  जाटाछापर  ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की धीमी गति और बारिस से दलदल में तब्दील हुई सड़क में ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है  |  प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जा रहा है  |  2 करोड़ 23 लाख की लागत से 3

किलोमीटर सड़क का तीन हिस्सों में निर्माण किया जा रहा  |  जिसका एक हिस्सा पूर्ण हो चुका है  | दूसरे में गिट्टी डाली चुकी है  | पर तीसरे हिस्से

जाटाछापर रमपुरी से भमोड़ी को जोड़ने वाली सडक के निर्माण में  लेट लतीफ कीजा रही है |  जिसके कारण  ये कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है

|  दलदल भरी सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है  | वही फिसलन से दोपहिया वाहन चालक दुर्धटनाओ का शिकार हो रहे है  | जिम्मेदार अधिकारियों से जब  इस सम्बंध में  बात की गई  तो वे जवाब देने से कतराते रहे  |