महिला शिक्षक ने मंत्री के पैरों में गिर कर लगाई गुहार
 Inder Singh Parmar

मंत्री के पैरों में गिर कर फूट-फूट कर रोई महिला

नियुक्ति के तीन साल बाद भी नहीं मिल रही ज्वाइनिंग

 

 

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जी ये खबर आज आपको समर्पित हैं  | पहले तो आपसे पूछना चाहते है की कैसा लगा आपको जब एक महिला शिक्षक आपके पैरो में गिर कर फूट - फूट कर रोई   दिल में कुछ तो चुभा होगा  | . शायद थोड़ा बुरा लगा होगा |  आप माहि शिक्षक को कह भी रहे हैं गलत बात महिला अपनी व्यथा आपको बता पाती की उससे पहले आपकी सिक्यूरटी उसे खदेड़ ले गई | आपसे कहें तो क्या कहें   | पहले आपने अभिभावकों को कहा था मर जाओं  | अब एक शिक्षक आपके पैरों में पड़ा हैं | मंत्री जी ना तो आप अभिभावकों को समझना चाहते हैं  | ना आप शिक्षकों को समझ पा रहे हैं | हो सके तो इनके तीन साल के लम्बे इंतजार को ख़त्म कर दीजिये |  किसी का तो भला हो | 

तो मंत्री जी देखा आपने |  कैसे एक महिला अपनी व्यथा आपको बताना चाहती थी  | मगर आपकी सिक्योरटी खदेड़ ले गई  |  मंत्री इन्दर सिंह परमार जी  | .तस्वीरें देखकर हर कोई यही सोच रहा हैं की कितनी मजबूर होगी वो महिला शिक्षक की उसे पैरों में गिरने से भी गुरेज नहीं हुआ  | खैर मंत्री जी महिला शिक्षक बता आप तक पहुंची की नहीं  | लेकिन हम आपको बता दें की यह महिला शिक्षक  जो  शिक्षा मंत्री जी आपके पैरों पर गिरकर फूट-फूट कर रो रही हैं वो तीन साल पहले शिक्षक के पद पर चयनित शिक्षिका हैं  | और  तीन सालों से जॉइनिंग का इंतजार कर रही हैं | एक बार फिर हम आपको तस्वीरें दिखते हैं की कैसे बैतूल में पहुंचे शिक्षा मंत्री के सामने महिला शिक्षकों गिड़गिड़ाना पद रहा हैं   | 

हम आपने दर्शको को बताते हैं की पूरा मामला क्या हैं  | दरअसल बैतूल में आयोजित अन्न उत्सव में शामिल होने शिक्षा मंत्री पहुंचे थे | वहां  नियुक्ति की मांग को लेकर एक शिक्षिका मंत्री इंदरसिंह परमार के पैरों में गिर पड़ी |  इसके बाद रोते हुए जल्द जॉइनिंग कराने की बात कहने लगी  | वहां और भी शिक्षिकाएं थी जिनका कहना था की  वैरिफिकेशन के 3 साल बाद भी अब तक ज्वाइनिंग नहीं दी गई है  | उनका कहना था कि 2018 में उनका वैरिफिकेशन हुआ था | इसके 3 साल बाद तक नियुक्ति नहीं दी गई है | हालाँकि आयोजन स्थल पर पहुंचे शिक्षा मंत्री के सामने चयनित शिक्षिकाएं जब आई तो उन्हें देखकर शिक्षामंत्री समस्याएं सुनने आए थे | इस बीच चयनित शिक्षिका शारदा जावलकर हाथ जोड़कर रोते हुए मंत्री के पैरों में गिर पड़ी |  इससे वहां हड़कंप मच गया |  मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें उठाया | मंत्री ने महिला को गलत बात कहकर समझाया