प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर कांग्रेस का निशाना
 festivities

अन्नोत्सव भाजपा का लूट उत्सव है ,प्रशासन बना कठपुतली 

 

सिंगरौली में  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम  पर  कांग्रेस ने निशाना साधा और कहा की यह अन्न  उत्सव नहीं भाजपा का लूट उत्सव है |  प्रशासन को भाजपा ने कठपुतली बना दिया है  | 

 

युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान  ने कहा कि यह भाजपा का लूट उत्सव है  | उन्होंने कहा कि जिस तरह आज भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के रूप में प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है  |वह निंदनीय है | आखिर जिला प्रशासन की क्या मजबूरी थी जो  भाजपा पदाधिकारियों को समाजसेवी बनाकर कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि बनाया गया | उन्होंने कहा वे कार्यक्रम के नहीं  लेकिन भाजपा के इस लूट उत्सव के विरोधी हैं |  सरकारी योजना को भाजपा ने अपनी पार्टी की योजना बनाकर सिद्ध कर दिया की  |  उन्होंने प्रशासन  को कठपुतली की तरह उपयोग किया है |  प्रवीण सिंह  ने कहा कि जिले में कई जगह खाद्यान्न वितरण केन्द्र मे मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है | क्योंकि इस सीजन में किसान अपनी खेती बाड़ी में व्यस्त है  

| लेकिन सैकड़ों की संख्या में लोगों को बुलाकर हर वितरण केंद्र में सिर्फ भाजपा पदाधिकारियों को खाद्यान्न दिया जा रहा है |  बाकी लोगों को कहा जा रहा है कि आपको दूसरे दिन दिया जाएगा  | यह विवाद की स्थिति भाजपा के नेताओं ने उत्पन्न  की   है.|