KKF की टीम ने तैयारी किये ग्रीन गांधी
 Green Gandhi

15 हजार से अधिक पौधे शहर में लगाए जाएंगे  

 

सतपुड़ा की वादियों के बीच बसा मध्यप्रदेश का छिन्दवाड़ा हरियाली में इतिहास रचने जा रहा है | यहां की अग्रणी संस्था कीर्तीश केयरफाउंडेशन के कला विंग के बारह कलाकारों की टीम ने  ग्रीन गांधी प्रोजेक्ट की  शुरुआत की है | जिसमे 15 हज़ार से भी अधिक हरे पौधों से  11 हज़ार स्क्वेयर फीट के  विशाल विद्या भूमि स्कूल प्रांगण मे ग्रीन गाँधी बनाये गए हैं | 

देश की  आजादी  की वर्षगाँठ के मौके पर हरे पौधों से निर्मित यह अनोखा शाहकार दर्शकों के दीदार के लिए खोला गया | .महात्मा गांधी के स्नेहमयी चेहरे वाला ये हराभरा प्रोजेक्ट इतना बड़ा है  कि |  इसे ऊंचाई से पूरा देखा जा सकता है |  इसके एरियल व्यू के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली  गई है | इस विशाल कलाकृति को बनाने का मकसद आजादी के महानायक महात्मा गाँधी की याद तो है ही , इसके साथ की पर्यावरण संरक्षण मे बड़ी भूमिका निभाना भी है. | इस कलाकृति को बनाने मे उपयोग किये जा रहे लगभग 15 हज़ार से अधिक पौधों को KKF संस्था की निगरानी मे  छिंदवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों मे रोपित किया जायेगा |  साथ ही इनकी पूरी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उठाई जायेगी | KKF कला संगम की टीम राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगोली आर्टिस्ट रजत गढ़ेवाल के नेतृत्व मे ग्रीन गांधी तैयार  किया  है |  जिसके पीछे फाउंडेशन की हेड कीर्ती सुधांशु और डायरेक्टर नितिन जैन की सोच  है |  हरे पौधों से इस विशाल कलाकृति को विश्व रिकार्ड की सूची मे दर्ज किये जाने का दावा भी किया जायेगा |