मैहर उप जेल से भागे दो में से एक कैदी गिरफ्तार
 prisoner arrested

जेल की 20 फीट ऊँची दीवार कूद कर भागे थे कैदी

 

मैहर के  उप जेल से भागे दो कैदियों  में से  एक को रामनगर थाने की  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | वहीं दूसरे की तलाश अभी जारी है | ये दोनों कैदी  चोरी के आरोप मे जेल मे बन्द थे |  और 20 फीट ऊँची दीवार कूद कर भाग गए थे  | 

सतना जिले के मैहर की उप जेल में  बंद दो विचाराधीन बंदी जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए |  दोनों कैदियों को पुलिस तलाश कर रही थी | जिनमे से एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है| .बंदी शिवम और उपेंद्र रावत सतना जिले के रामनगर के निवासी है  | दोनों ही बंदी चोरी के आरोप में रामनगर से 12 अगस्त को जेल भेजे गए थे  | दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर वे जेल की 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए  |  कैदियों का  बाजार से भागने  का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है | भागने के दौरान मुख्य गेट पर तैनात महिला प्रहरी ने बंदियों को रोकने के लिए हवाई फायर भी किया |  मगर बंदी नहीं रुके |  कैदियों के फरार होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर अजय कटेसरिया , एसपी धर्मवीर सिंह, जिला जेल अधीक्षक उप जेल पहुचें और घटना का जायजा लिया | पुलिस ने एक  कैदी  को  गिरफ्तार  कर लिया है | वहीं दूसरे की तलाश जारी है |