बच्ची की फीस भरने जा रहे युवक से लूट
 Beating

मारपीट कर वाहन लूटा, पुलिस जांच में जुटी

 

सिंगरौली में बच्ची की स्कूल फीस भरने जा रहे पिता पर बदमाशों ने हमला कर दिया  | और उनका वाहन लूट कर ले गए |  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है | बैढ़न में भास्कर मिश्रा अपनी बच्ची की स्कूल फीस भरने स्कूल के पास पहुँचे ही थे कि  | कुछ  बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया  |  बदमाशों ने भास्कर मिश्रा  की   लात घूसों से पिटाई की | और उनका वाहन लूट कर ले गए  | भास्कर मिश्रा ने इस मामले की सूचना पुलिस कोतवाली  में दी  | जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है | बताया जा रहा है की भास्कर का वाहन टाटा कंपनी से फाइनेंस किया गया था | आशंका जताई जा रही है की  |  उनके वाहन को सीज किया गया है  | लेकिन नियम के अनुसार न्यायालय  के आदेश के बाद ही पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन सीज किया जा सकता है  |