सीएम ने किया विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण
 Shivraj Singh Chauhan

दिग्विजय बिजली ,किसान पर धरना देने की नौटंकी कर रहे

15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने प्रदेश को तबाह किया

 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन जिले के झिरन्या में विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा | शिवराज ने कहा दिग्विजय सिंह के समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं रहती थी | लेकिन वो आज बिजली को लेकर धरने पर बैठने की नौटंकी कर रहे हैं  |  वहीं कमलनाथ की पंद्रह महीने की सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया  | 

खरगोन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल अनुग्रह राशि का वितरण किया |  उन्होंने  29 विद्युत उपकेंद्रों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया |  इस दौरान शिवराज ने कहा की कोविड नियंत्रित है  |  लेकिन हमें अभी भी सावधान रहना है |  टीकाकरण करवाकर अपनी और अपनों की जिंदगी सुरक्षित करना है |  शिवराज ने कहा कि मैं जहां जाता हूं उसके पहले कमलनाथ ट्वीट करते हैं |  वो ट्विटर मास्टर हैं, पर जरा जमीन पर उतरकर तो देखें |  पंद्रह महीने में इन्होने प्रदेश को खा लिया  | शिवराज ने कहा दिग्विजय सिंह आज धरने में बैठने की नौटंकी करते हैं |  लेकिन उनके समय में प्रदेश में बिजली ही नहीं थी  | लोग नारे लगाते थे- जब तक रहेंगे दिग्गी- जलती रहेगी डिब्बी | ये किसानो के लिए धरने पर बैठे हैं  | दिग्विजय बताएं  बैतूल में किसानों को किसने गोलियों से भुनवाया था..मध्यप्रदेश में हमने विद्युत अधोसंरचना के विकास पर 16 वर्षों में लगभग 01 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है  | झिरनिया में 1400 करोड़ लगाकर पानी लाएंगे | . दिग्गी राजा तो कहते थे - अरे कैसे नर्मदा से पानी आएगा, हमने लाकर दिखा दिया | 21 हजार  करोड़ रुपए की सब्सिडी हमारी सरकार बिजली पर देती है | तब जाकर पानी आपके खेतों में पहुंचता है  | 

शिवराज ने कहा आदिवासियों के बैकलॉग पद भरे जाएंगे  |  1 लाख पदों पर हम भर्ती कर रहे हैं |  उन्होंने बताया की  संबल योजना में गर्भवती बहनों को रु.16 हजार और आकस्मिक निधन पर 4 लाख व सामान्य मृत्यु पर 2 लाख सहायता राशि मिलती थी  |  कांग्रेस ने योजना को ही बंद कर दिया था | सरकार बनते ही हमने फिर  योजना शुरू की  |  और  हितग्राहियों के खाते में पैसा जमा किया गया  |  कांग्रेस ने पेसा एक्ट को लेकर मूर्ख बनाया  | तब  कुछ लोग  आंदोलन करके विधायक बन गए  |   विधायक बनकर 15 महीने में आदिवासियों को एक  धेला  नही दिया  |