कमलनाथ के गृह जिले में भाजपाइयों ने फूंका पुतला
 Kamal Nath effigy burning

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर बयान को लेकर हैं खफा

गांधी परिवार की चापलूसी कर आगे बढ़े है कमलनाथ

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है  | भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह कमलनाथ का विरोध कर रहे हैं  |  कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में भी भाजपा  कार्यकर्ताओं ने उनका  विरोध कर  पुतला दहन किया  | कमलनाथ के गृह जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का विरोध जताया | परासिया थाने के सामने भाजपाईयों ने कमलनाथ का पुतला दहन किया  | इस दौरान  विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों ने कमलनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा  सबको पता है वे गांधी परिवार की चापलूसी कर आगे बढ़े हैं |  कमलनाथ को इस तरह अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए  |