चुनावी सभाओं में शिवराज का कांग्रेस पर हमला
 Shivraj Singh Chauhan

चिड़िया उड़ाते रहोगे ट्विटर ट्विटर खेलते रहोगे

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनावी सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा और कहा न कांग्रेस कुछ दे सकती है न कमलनाथ ,शिवराज ने कहा  इनका एक ही काम है  ट्विटर की चिड़िया उड़ाते  रहो  | ट्विटर ट्विटर खेलते रहो  | 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पृथ्वीपुर और रैगांव में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला और कहा   कांग्रेस को अगर जिताया तो, बताओ विकास होगा क्या.???

कांग्रेस कुछ दे सकती है क्या. | ?? दिल्ली में भी सरकार नही है, भोपाल में भी सरकार नही है, जब थी तब तो कमलनाथ ने कुछ दिया नहीं  | अब क्या करोगे, तुम तो ट्विटर की चिड़िया उड़ाते रहोगे |  ट्विटर ट्विटर खेलते रहोगे  | शिवराज सिंह ने कहा जनता को ट्विटर नही चाहिए, ये मेरी बहने बैठी है कमलनाथ,  इन्हे ट्विटर नही इन्हे तो  प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान चाहिए  |