सुकमा में छह नक्सली मिलिशिया सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण
Sukma, Six Naxalite ,militia members ,surrender

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ डीआईजी योज्ञान सिंह, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के समक्ष 6 नक्सली मिलिशिया सदस्यों करटम कोसा, सोड़ी लखमा, कवासी देवा, कवासी मंगा, पदम सोमडू और माड़वी गंगा ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने नक्सली संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, बाहरी नक्सलियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों का शोषण किया जाता है। स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा के जुड़ने का मन बनाया।