आईटीबीपी कैंप पर नक्सलियों का हमला, रॉकेट लॉन्चर दागे
rocket launcher
 
 
 
 नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव में स्थित आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) कैंप पर बीती रात 100 से ज्यादा नक्सलियों ने हमला कर दिया। उन्होंने कैंप पर रॉकेट लॉन्चर भी दागे। तीन घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग चलने के बाद नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ है। 
 
नक्सलियों ने यह हमला तीन ओर से किया। कैंप से मिली जानकारी के नक्सलियों ने कैंप को निशाना बनाते हुए तीन दिशाओं से फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रात 12.40 बजे से सुबह तीन बजे तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही। इस बीच नक्सलियों की ओर से चार रॉकेट लॉन्चर कैंप में दागे गए। दोनों ओर से 600 राउंड गोलियां चलीं। आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने बहादुरी से हमले का जवाब देते हुए नक्सलियों को भागने पर मजबूर कर दिया।