Since: 23-09-2009

Latest News :
आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका.   गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस.   रेखा पात्रा ने कहा- संदेशखाली की जंग जारी रहेगी.   भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं: कैलाश विजयवर्गीय.   सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास.   तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत.   बिलासपुर और सरगुजा के कांग्रेस प्रत्याशियों का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध.   नक्सलियों ने आईईडी लगाकर किया मार्ग अवरुद्ध.   बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर.   जलती हुई भट्ठी में गिरकर मजदूर की दुखद मौत.   घाटपदमुर-कुड़कानार पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव.  
भोपाल में स्मृति इरानी ने हजारों विद्यार्थियों के साथ योग किया
ismriti irani
 
 
 
मध्यप्रदेश में द्वितीय अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाखों नागरिक ने एक साथ-एक संकेत पर सामूहिक योग का प्रदर्शन किया। योग-अभ्यास का कार्यक्रम सभी जिलों, ब्लॉक, तहसील और पंचायत स्तर पर किया गया। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में लगभग 10 हजार विद्यार्थी और नागरिकों के साथ योग किया। गृह एवं जेल मंत्री  बाबूलाल गौर, सांसद आलोक संजर, महापौर  आलोक शर्मा, विधायक  विश्वास सारंग और रामेश्वर शर्मा तथा मुख्य सचिव  अंटोनी डिसा भी मौजूद थे। जिला मुख्यालयों पर हुए योग प्रदर्शन के कार्यक्रम में मंत्रीगण और अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह से ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों का लाल परेड मैदान पर पहुँचना शुरू हो गया था। पूरे मैदान पर उनके बैठने और योग-अभ्यास के लिए व्यवस्था की गई थी। योग करवाने के लिए स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षकों सहित पतंजंलि, आर्ट ऑफ लिविंग और गायत्री परिवार के प्रशिक्षक भी उपस्थित थे। योग कार्यक्रम में एन.सी.सी. और स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
 
कार्यक्रम में अतिथियों के पहुँचने के बाद सबसे पहले बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री  श्रीपाद नाईक और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में पूरा विश्व योग से जुड़ेगा। श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं बल्कि व्यक्ति को तनावरहित भी बनाता है। श्री श्रीपाद नाईक ने जीवन में योग की महत्ता बताई और इसे लोगों से अपनाने को कहा।
MadhyaBharat 21 June 2016

Comments

Be First To Comment....
Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.