Since: 23-09-2009

Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
ग्वालियर में आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का शुभारंभ
gwalior apolo
 
स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करेगी एमपी सरकार 
 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये राज्य सरकार पब्लिक सेक्टर के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करेगी। इसका सफल प्रयोग प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट ब्लॉक में किया जा चुका है। श्री चौहान  ग्वालियर में अपोलो एवं आरजेएन ग्रुप के आरजेएन अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल का शुभारंभ कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने की। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके, इसके लिये राज्य सरकार सतत प्रयत्नशील है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ राज्य सरकार अपने संसाधनों और केन्द्र सरकार की मदद से संचालित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1963 के बाद प्रदेश में केवल एकमात्र मेडिकल कॉलेज सागर में स्थापित किया गया था, लेकिन अब प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर सरकार द्वारा 189 करोड़ की राशि व्यय करेंगी।
 
श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने अपोलो संस्थान द्वारा इंदौर के बाद ग्वालियर में अपनी इकाई आरजेएन ग्रुप के साथ प्रारंभ करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। आशा की कि इस संस्थान से अंचल के लोगों को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।
 
केन्द्रीय मंत्री  नड्डा ने कहा कि ग्वालियर में अपोलो संस्थान की इकाई की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये पीपीपी मॉडल तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अनुशंसाएँ आने के बाद सरकार उनको लागू करने पर विचार करेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा देश में 11 नये ऑल इंडिया मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्स) की स्थापना की जा रही है। देश के 17 मेडिकल कॉलेज और 70 जिला चिकित्सालय को अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में नई सरकार के गठन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 40 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा गया है। सभी जिला चिकित्सालय में प्री-डायलेसिस की व्यवस्था भी लागू की गई है। उन्होंने मध्यप्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को नियंत्रित करने और महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिये लागू की गई योजनाओं की भी प्रशंसा की।
 
इससे पूर्व अपोलो हॉस्पिटल एन्टरप्राइज लिमिटेड की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री रेड्डी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों और लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश की महिलाओं का दिल जीत लिया है। उन्होंने अंचल के लोगों को अपोलो संस्थान द्वारा बेहतर गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया।
MadhyaBharat 29 June 2016

Comments

Be First To Comment....
Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.