600 करोड़ में MP में 20 नए औद्योगिक क्षेत्र
mp industrial area

 

 

मध्यप्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये इस वर्ष 20 नये औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। यह कार्य 7 औद्योगिक केन्द्र विकास निगम (एकेव्हीएन) के अन्तर्गत किया जा रहा है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, एप्रोच रोड समेत बुनियादी सुविधाओं के विकास पर 600 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

 

चयनित 20 नवीन औद्योगिक क्षेत्र में 1000 हेक्टेयर भूमि विकसित की जायेगी। विकसित भूमि पर उद्योगों के लिए 1000 भू-खण्ड का विकास किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास का कार्य एकेव्हीएन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर द्वारा करवाये जा रहे हैं। इन 7 एकेव्हीएन द्वारा वर्ष गत वित्त वर्ष में 10 औद्योगिक क्षेत्र में 894 हेक्टेयर भूमि विकसित की गई थी। इस वर्ष अधोसंरचना के विकास पर 520 करोड़ रुपये व्यय कर 1998 भू-खण्ड औद्योगिक इकाइयों के निर्माण के लिये विकसित किये गये थे। वर्ष 2014-15 में 6 औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास पर 350 करोड़ की राशि व्यय कर चयनित औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना के लिये 603 भू-खण्ड विकसित किये गये।