Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
सुकमा में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
सुकमा में मुठभेड़

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में आज दो नक्सली मारे गए। सुकमा के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया, ‘यह मुठभेड़ आज तड़के फुलबागदी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। उस समय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दल माओवादी-विरोधी अभियान पर गया था।’ उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व ग्रुप (डीआरजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) और स्थानीय पुलिस के एकीकृत दस्ते ने विशेष जानकारी के आधार पर यहां से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित फुलबागदी के आंतरिक इलाकों में अभियान शुरू किया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। यह मुठभेड़ पुलिस थाने से लगभग आठ किलोमीटर दूर हुई। उग्रवादी घने जंगलों की ओट में जल्दी ही भाग निकलने में कामयाब हो गए। उन्होंने कहा, ‘इलाके की तलाशी के दौरान, दो पुरूष माओवादियों के शव और दो बंदूकें मौके से बरामद की गईं।’ उन्होंने कहा कि गश्त दल के अपने शिविर लौट आने पर उग्रवादियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

कल बस्तर संभाग के दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। आज की मुठभेड़ के साथ ही इस साल बस्तर में हुई मुठभेड़ों में मरने वाले माओवादियों की संख्या 99 हो गई है।

 

MadhyaBharat 27 September 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.