मंत्री हर्ष सिंह की बीमार , ICCU में भर्ती
मंत्री हर्ष सिंह की बीमार , ICCU में भर्ती

मंत्री हर्ष सिंह ICCU में भर्ती

आयुष मंत्री हर्ष सिंह की बुढ़ार [शहडोल ]कार्यक्रम के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें किम्स अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने बताया कि हर्ष सिंह का रक्तचाप 190 के ऊपर था उन्हें तत्काल इलाज दिया गया अभी उनका रक्तचाप 107 के आस पास आ रहा है लेकिन जिला प्रशासन एहतियातन कदम उठाते हुए उन्हें बाहर के लिए रेफर कर दिया है।

डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि उन्हें बहार ले जाना ही उचित होगा। सूत्रों के अनुसार 3:30 बजे के आसपास मंत्री हर सिंह को बाई रोड उमरिया और उमरिया से प्लेन द्वारा जबलपुर या भोपाल के लिए ले जाया जाएगा। डॉक्टरों ने कहा हर्ष सिंह की हालत खतरे से बाहर, अब उपचार के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा।