गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा छ घायल
rewa -सिलेंडर फटा छ घायल

रीवा में रानी तालाब मंदिर के पास शुक्रवार सुबह गुब्बारे में गैर भरने वाला सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। 

नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। कलेक्टर राहुल जैन ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 50-50 हजार रुपए और सामान्य रुप से घायल तीन लोगों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायत राशी स्वीकृत की है।

जैसे ही गैस सिलेंडर फटा वहां भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।